BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

मातृ दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण

डुमरांव। मातृ दिवस के अवसर पर स्थानीय छठिया पोखरा स्थित पंच मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तरु मित्र एवं ग्रीन एम्बेसडर बिहार राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित उमेश गुप्ता रौनियार ने किया। इस दौरान उनकी माता के हाथों चम्पा, केतकी, गुलाब, अड़हुल एवं करीपत्ता सहित पाँच पौधों का रोपण कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उमेश गुप्ता रौनियार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कागज के थैले अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “साँसें हो रही हैं कम, चलो मिलकर पेड़ लगाएं हम”। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, जिससे मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। इससे बचने का एकमात्र उपाय वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण है। इस अवसर पर गीता देवी, अदिति गुप्ता, कुंज, आयन्स, विमलेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, प्रकाश कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, भरत सोनार, अजय कुमार, रिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!