BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच बक्सर तक पहुंची, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

बक्सर। पश्चिम बंगाल में चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच की आंच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है। मामले की जांच में जुटी पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने रविवार देर रात बक्सर जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से तीन आरोपियों को एसटीएफ अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई, जबकि एक युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी में भी देर रात छापेमारी कर जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी और चर्चाओं का माहौल बना रहा। सूत्रों के अनुसार विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या, आम्र्स एक्ट, मारपीट और रंगदारी समेत करीब एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। माना जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उससे महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना के आधार पर एसटीएफ ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के बाद विशाल श्रीवास्तव को मुफस्सिल थाने लाकर घंटों पूछताछ की गई। हालांकि सदर एसडीपीओ गौरव पांडे ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी मारपीट एवं रंगदारी से जुड़े मामलों में हुई है। वहीं, दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पश्चिम बंगाल एसटीएफ अपने साथ रवाना हो गई। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड को लेकर कई राज्यों में लगातार छापेमारी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!