बड़ी खबर
रेलवे टिकट दलाली में एक आरोपी गिरफ्तार, आरपीएफ की कार्रवाई
बक्सर। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ बक्सर एवं विजिलेंस टीम द्वारा रघुनाथपुर रेलवे टिकट काउंटर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक टिकट दलाल को ओपनिंग टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शकील अंसारी (33 वर्ष), पिता मो. बसीर अंसारी, निवासी थाना एवं प्रखंड रघुनाथपुर, जिला बक्सर के रूप में हुई है। मौके पर आरपीएफ बक्सर द्वारा बरामद टिकटों को जब्त कर लिया गया, जिनकी कुल कीमत 2660 रुपये बताई गई है।आरपीएफ बक्सर ने बताया कि रेलवे टिकटों की अवैध दलाली रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी टिकट दलालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।










