डॉ. अंबेडकर जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 200 से अधिक छात्रों का हुआ परीक्षण
बक्सर। नया बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में डा अंबेडकर के 135 वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने की। इस दौरान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ शत्रुघ्न पांडेय ,डा प्रियंका पांडेय एवं विभाग प्रमुख लाल बाबू प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही चिकित्सकों व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के दो सौ से अधिक छात्रों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों के आंख, दांत एवं ब्लड टेस्ट समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच किया। इसके अलावा बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए बेहतर भोजन एवं बेहतर दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने पर ही पढ़ाई में रुचि होगी। इसके लिए साफ सफाई आवश्यक है। मौके पर एनजीओ रेडरी से वीरेंद्र कश्यप, राकेश रंजन दूबे, आचार्य गिरीश दूबे, संजीव कुमार, उपेंद्र सिंह, देवेंद्र वर्मा, अभय पांडेय, सुशील कुमार, पूनम सिन्हा, श्वेति सिन्हा, द्विजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।










