सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम साहिला ने किया निरीक्षण
बक्सर। जिला दंडाधिकारी साहिला के निर्देशानुसार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या 87/2025) को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर एवं संत मैरी उच्च विद्यालय नई बाजार बक्सर का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली सामान्य भाषा में कुल 9060 परीक्षार्थियों में 3652 उपस्थित, 5408 अनुपस्थित रहे तथा किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। द्वितीय पाली सामान्य अध्ययन में 9060 में 3645 उपस्थित, 5415 अनुपस्थित एवं निष्कासन शून्य रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है तथा नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर सतत नजर रखी गई। परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन बक्सर ने पूरी व्यवस्था को सफल बताया गया। है।










