BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बायोमैट्रिक उपस्थिति व लंबित मामलों पर डीएम सख्त, कई कार्यालयों से जवाब तलब

बक्सर। समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में प्रधान लिपिक एवं नाजिरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए। बायोमैट्रिक अटेंडेंस की समीक्षा के दौरान अंचल कार्यालय डुमरांव, सिमरी, नावानगर, चक्की, केसठ एवं चौगाई सहित कई प्रखंड कार्यालयों द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर्मियों की नियमित बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा इसकी सतत निगरानी रखें। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र के मामले में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के लिपिक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं फाइलों, पंजियों और अभिलेखों के बेहतर संधारण तथा पत्रों के समय पर निष्पादन के निर्देश दिए गए। सीडब्ल्यूजेसी एवं एमजेसी मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभ एक सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया गया। अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी स्थापना की रिपोर्ट दो दिनों में देने तथा रोकड़ पंजी को नियमानुसार संधारित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!