BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

राम नवमी पर डुमरांव में भक्ति की बयार, बारिश में भी देर रात तक निकली भव्य शोभायात्रा

डुमरांव। राम नवमी के पावन अवसर पर लहुरी काशी के नाम से प्रसिद्ध डुमरांव नगर पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। सुबह से लेकर देर रात तक राम नाम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। बारिश और तेज हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और श्रीराम शोभायात्रा देर रात तक जारी रही। सुबह विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में काली आश्रम से भव्य बाइक जुलूस निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंच मंदिर पहुंचा। जुलूस में श्रीराम दरबार, हनुमान जी, शिव जी और काली जी की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। मंदिर समिति के सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। शाम में महावीरी झंडा पूजा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। 45 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस बार भी दर्जनों झांकियां और विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने करतब दिखाए। महावीरी रथ, शिव तांडव, काली तांडव और वीरांगनाओं के शस्त्र प्रदर्शन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विधायक राहुल सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, ई ओ राहुलधर दुबे, थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, नागेंद्र दुबे, राकेश त्रिपाठी, बब्लू पांडेय, राजीव रंजन सिंह, विकास पाठक, शक्ति राय, संटू मित्रा, गुप्तेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!