BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक

बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जनगणना 2027 से संबंधित स्वगणना की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी के द्वारा जनगणना 2027 कार्यक्रम के तहत स्व घोषणा पत्र सभाकक्ष में भरा गया। जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि देश के इतिहास में पहली बार पूर्णतः डिजिटल जनगणना के साथ स्वगणना किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का महा अभियान है। इसके आधार पर ही अगले पांच-दस साल तक के राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर की योजनाएं आधारित होंगी। हमारा विकास इससे सीधे जुड़ा हुआ है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस बार की जनगणना पूर्णतः पेपरलेस मोड में यानी डिजिटल होगी। वहीं एक नया अवसर आम आदमी को स्वगणना का प्रदान किया गया है। जिला पदाधिकारी ने लिंक शेयर करते हुए बताया कि कोई भी आम नागरिक अपनी गणना स्वयं कर सकता है। हर व्यक्ति कम से कम दस लोगों को स्वगणना की जानकारी दे और उसे करने को प्रेरित करे. यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है। हर परिवार अपने मोबाइल से अपनी जानकारी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें लॉगिन करते ही एक ओटीपी आपके नंबर पर आता है। जैसे ही आप उसे डालते हैं आप जनगणना के पेज पर पहुंच जाते हैं। उसके बाद बहुत ही सरल तरीके से कुल 33 प्रश्न आपको प्रदर्शित होंगे। जिनके मल्टिपुल उत्तर होंगे। आपको उन उत्तरों को टिक करते हुए आगे बढ़ते जाना है। अंत में सबमिट करते ही आपको एक आईडी मोबाईल या मेल पर प्राप्त हो जाएगी। आपका गणना पूर्ण हो गया। केवल जब प्रगणक आपके घर आपकी गणना करने आएंगे तो उन्हें आईडी बतानी है। आपका डाटा वेरिफाई हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!