बड़ी खबर
एसडीओ की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर बैठक आयोजित
बक्सर। शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की भारत के प्रथम चरण के तहत यह भारत की पहली पूर्ण डिजिटल स्वजनगणना संबंधी जानकारी देने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी गण के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध गण सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता गण तथा कई पीडीएस डीलर भी भाग लिए। अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर द्वारा स्वजनगणना 2027 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप स्वजनगणना की जानकारी दिया गया। बैठक में उपस्थित प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा स्वजनगणना पर क्रमवार विस्तृत रूप से जानकारी दी गई अंत में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी कर्मी एवं प्रबुद्ध जनों को स्वजनगणना करने एवं अपने अगल-बगल के लोगों को इसकी जानकारी देने हेतु अनुरोध किया गया।










