बड़ी खबर
मुख्यमंत्री से मीना सिंह कुशवाहा की शिष्टाचार मुलाकात
बक्सर। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर परिषद् बक्सर की पूर्व चेयरमैन मीना सिंह कुशवाहा ने उनके पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मीना सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से बक्सर आने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई।










