कैम्ब्रिज स्कूल चैसा का शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
चौसा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में कैम्ब्रिज स्कूल, चौसा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी छात्र सफल घोषित हुए। इस वर्ष सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सुभी राय (सोनपा, चौसा) ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तेजस्वनी (इटाढ़ी) ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशुमन पांडे (सगरा) ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अंकित कुमार (नरबतपुर, चौसा) 93 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे और अनमोल पाठक (गायधरा) ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। चैसा एवं राजपुर प्रखंड के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जहां 20 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्राचार्या वंदना मिश्रा ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। वहीं प्रबंधक संजीव चैबे ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए सभी को बधाई दी।










