डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, दीप्ति बनी टॉपर
डुमराँव। डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सभी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। इस वर्ष दीप्ति चौहान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कार कुमार ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कुशाग्र मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में सुमित कुमार (93.80 प्रतिशत), अदिति कुमारी (93.40 प्रतिशत), अभिषेक कुमार (92.80 प्रतिशत), एनी सिंह (92.40 प्रतिशत), शौर्य प्रकाश (91.60 प्रतिशत), प्रकाश पांडेय (91.20 प्रतिशत), लव कुमार (91.00 प्रतिशत) और आदित्य कुमार पाल (90.20 प्रतिशत) शामिल हैं। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में संस्कार कुमार और एनी सिंह ने संस्कृत में 100-100 अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी में कुशाग्र मिश्रा ने 99 अंक, गणित में दीप्ति चौहान ने 96 अंक, विज्ञान में संस्कार कुमार ने 97 अंक तथा सामाजिक विज्ञान में दीप्ति चौहान ने 98 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन टी.एन. चौबे ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। वहीं प्रधानाचार्य राजिब प्रधान ने सभी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










