BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

श्रमदान से गंगा सफाई का अभियान बना जनआंदोलन, 600 सप्ताह पूरे

बक्सर। माँ गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए ‘छात्रशक्ति’ संगठन द्वारा चलाया जा रहा “श्रमदान से स्वच्छता महाअभियान” अपने ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया। रविवार को अभियान का 600वां सप्ताह पूरा हुआ। यह अभियान 2 नवंबर 2014 से पिछले 12 वर्षों से लगातार बिना रुके जारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए और श्रमदान कर गंगा घाटों की सफाई की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतिभागियों ने गंगा की स्वच्छता का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। अभियान के प्रणेता और छात्रशक्ति के प्रमुख सौरभ तिवारी ने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और पहचान है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलने का प्रयास है। “अगर गंगा स्वच्छ रहेगी तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम के दौरान घाटों की सफाई, गंगा से कचरा निकालने और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है और हर रविवार को लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!