BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

गोसाईंपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन समुद्र मंथन, ध्रुव चरित्र और परीक्षित प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

बक्सर। जिले के गोसाईंपुर ग्राम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मामाजी के कृपा पात्र आचार्य श्री रणधीर ओझा ने भगवान के चौबीस अवतारों की कथा के साथ समुद्र मंथन का अत्यंत रोचक और सारगर्भित वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह संसार भगवान का सुंदर बगीचा है, जहां चौरासी लाख योनियों के रूप में विभिन्न प्रकार के जीव रूपी पुष्प खिले हैं। जब-जब कोई अपने दुष्कर्मों से इस सृष्टि को क्षति पहुंचाता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर सज्जनों का उद्धार और दुर्जनों का संहार करते हैं।
समुद्र मंथन को मानव जीवन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य का हृदय ही संसार सागर है, जिसमें अच्छे और बुरे विचार देवता और दानव की तरह मंथन करते रहते हैं। कथा में सती चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान शिव की आज्ञा की अवहेलना करने पर सती को अपमान सहना पड़ा। ध्रुव चरित्र के माध्यम से धैर्य, संयम और बाल्यकाल में भक्ति की महत्ता समझाई। राजा परीक्षित प्रसंग में अहंकार त्याग का संदेश देते हुए कहा कि भागवत श्रवण से बड़े से बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नारायण भक्ति में ही परम आनंद है। जिसके भीतर देवत्व की विजय होती है, उसका जीवन सुखमय होता है। अतः बुरे विचारों पर विजय पाकर मानव जीवन को सफल बनाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!