BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

एस० पी० एस० पब्लिक स्कूल में मातृभाषा दिवस पर ‘भोजपुरी नाट्य-शास्त्र’ का लोकार्पण, साहित्य और संस्कृति का संगम

बक्सर। आचार्य शिवपूजन सहाय के पैतृक गाँव उनवाँस में मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रो० नर्वदेश्वर राय की पुस्तक “भोजपुरी नाट्य-शास्त्र” का लोकार्पण प्रो० दिवाकर पाण्डेय, अध्यक्ष, भोजपुरी विभाग, वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० अरुण मोहन भारवि ने की तथा मंच संचालन डॉ० वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संस्थापक अधिवक्ता प्रमोद शंकर चौबे ने किया। मातृभाषा और उसकी चुनौतियाँ’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में प्रो० दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि शास्त्र लोक से बनता है, लोक शास्त्र से नहीं। उन्होंने पुस्तक को भोजपुरी के लिए महत्वपूर्ण कृति बताया। प्रो० भारवि ने मातृभाषा को माँ की भाषा बताते हुए इसके संरक्षण पर बल दिया। डॉ० विष्णुदेव तिवारी ने भोजपुरी नाट्य परंपरा की जड़ों को समझने की आवश्यकता बताई, जबकि डॉ० विमल मिश्र ने कहा कि भोजपुरिया समाज को अपनी भाषा के प्रति सम्मान बढ़ाना होगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, प्रमोद शंकर चौबे सहित कई साहित्यकार भागवान पांडेय, रामेश्वर वर्मा, धन्नुलाल प्रेमातुर, राजा रमण पांडेय, गणेश उपाध्याय, शशि भूषण मिश्र, धनंजय गुड़ाकेश, मिहिर तिवारी, बृज बिहारी राम, बृजेश कुमार शर्मा, पंकज पाण्डेय, गुप्तेश्वर चौबे, अमरेंद्र दुबे, कौशल शर्मा, अभय तिवारी, प्रदीप चौबे, तथा कवि कमलापति पाण्डेय ‘निडर’ ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जूही केसरी, रचना, दिलीप ओझा, शोध छात्र राजेश कुमार, आदित्य एवं सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!