BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

यूजीसी नियम के खिलाफ स्वर्ण समाज का जोरदार प्रदर्शन

बक्सर। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जिला मुख्यालय में स्वर्ण समाज से जुड़े लोगों द्वारा सड़क पर उतरकर विरोध जताया गया। जहा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए जारी समता संवर्धन संबंधी नए नियमों के विरोध में गुरूवार को बक्सर की सड़कें जन-आक्रोश की गवाह बनीं। यूजीसी अधिनियम शोषित समाज के बैनर तले नागरिकों ने बक्सर गोलंबर से कुंवर सिंह चैक तक विशाल शांतिपूर्ण मार्च निकाला और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि यूजीसी के नए नियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं, क्योंकि इसमें भेदभाव की परिभाषा को एकतरफा रखा गया है। आंदोलनकारियों ने चिंता जताई कि नियमों से झूठी शिकायतों के खिलाफ दंडात्मक प्रावधानों को हटाना आत्मघाती कदम है, जिससे निर्दाेष छात्रों और शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न बढ़ेगा। ज्ञापन में मांग की गई कि आरक्षण का लाभ केवल पात्र और वंचितों को मिले और क्रीमी लेयर की विसंगतियों को दूर किया जाए। साथ ही, आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्लूएस) छात्रों को भी इन सुरक्षा नियमों के दायरे में लाने की मांग की गई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मेधा (मेरिट) की अनदेखी कर केवल जातिगत आधार पर नीतियां बनीं, तो इससे शैक्षणिक माहौल दूषित होगा। समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने सरकार से इन प्रावधानों को समावेशी और निष्पक्ष बनाने का पुरजोर आग्रह किया हैै। वही मौके पर सुशील कुमार राय, दिवाकर पाठक, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, जितेंद्र ठाकुर, सतीश चंद्र त्रिपाठी, विनोद राय, आशानंद सिंह, मनोज सिंह, जयप्रकाश राय, धनंजय राय, चंदन सिंह, अमित सिंह, दीपक, भगवान सिंह त्यागी, अनु तिवारी, मनोज पांडे, प्रमोद मिश्रा, इंद्रेश पाठक, संत सिंह, अविनाश पांडे, मोहित मोहित दुबे मिल्की, पंकज उपाध्याय, सत्येंद्र ओझा, नंदकुमार तिवारी, डाॅ. श्रवण तिवारी, राजाराम पांडे, ललन राय, दयाशंकर तिवारी, अशोक लाल, सुधाकर पाठक, राम कवल पासी, पप्पू ओझा, प्रियेश मिश्रा, ओम जी, गोवर्धन चौबे, कमलेश्वर सिंह उर्फ भोला सिंह, जेपी राय, सौरभ तिवारी, सोनू राय, पप्पू चौबे, मनोज राय इंद्रजीत पांडे, राहुल आनंद विवेक सिंह, विशाल तिवारी, अनिल तिवारी, मुनमुन मिश्रा, सतीश दुबे, दीपक दुबे, संदीप ठाकुर, राजू पांडे, गुंटूर मिश्रा, गोरख राय, पिंटू सिंह, बंधु मिश्रा, बजरंगी तिवारी, जगत नारायण राय मेजर, त्रिभुवन पाठक, सतीश राय, सतीश सिंह, मोहम्मद हसन खान, आजाद खान, शाहबाज खान, चुन्नू राय, मुन्ना राय, आतिश लाल, रविंद्र तिवारी, बनारसी बिहारी, पप्पू राय, अमित सिंह निकुंभ, प्रवीण राय, रोहित मिश्रा, अक्षय ओझा, विपुल राय सहित हजारों की संख्या में सामान्य वर्ग के यूजीसी अधिनियम शोषित समाज के लोग सम्मिलित हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!