BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डी.के. कॉलेज, डुमरांव की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी अमृत को “हिन्दी रत्न” अलंकार से सम्मानित

डुमराँव। डी.के. कॉलेज, डुमरांव की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी अमृत को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “हिन्दी रत्न” अलंकार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में बिहार विधानसभा के डॉ. प्रेम कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर साहित्य जगत एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रो. वीणा कुमारी अमृत को यह अलंकार हिन्दी साहित्य में उनके सतत, सृजनात्मक एवं प्रभावशाली योगदान के लिए दिया गया। हिन्दी साहित्य से संबंधित अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में वाणी प्रकाशन से प्रकाशित उनका कविता संग्रह “मेरे हिस्से का आसमान” अल्प समय में ही पाठकों के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल कर चुका है, जो उनकी साहित्यिक प्रतिभा का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कॉलेज के सीनेट सदस्य एवं शिक्षकगणों में डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. उषा रानी, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, डॉ. अब्दुल कैश, अवनीश कुमार सिंह, डॉ. राम सुभग सिंह, अरबाब खान, डॉ. फैसल खान, डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. ज्योत्सना कुमारी, डॉ. रूचि बाला सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। वहीं शिक्षकेत्तर कर्मियों में मनोज कुमार, रेवती रमण मिश्रा, विकास कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, अर्चना सिन्हा, अभिमन्यु सिंह, श्रीभगवान राय, आशीष कुमार ओझा सहित अन्य कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!