आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री श्री रविशंकर का जन्मोत्सव
बक्सर। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का जन्मोत्सव मंगलवार, 13 मई को आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर, गजाधरगंज में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के स्थापना के 45वें वर्ष का उत्सव भी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा, सत्संग एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद, वितरण किया गया। आयोजन में 200 से अधिक श्रद्धालुओं एवं गुरुजी के अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मेडिटेशन के साथ हुआ। इस आयोजन का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार पांडेय ने किया। उनके साथ संस्था के कई स्वयंसेवकों एवं वालंटियर्स ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का विजन ‘तनावमुक्त एवं हिंसामुक्त समाज के निर्माण के साथ-साथ स्वस्थ एवं निरोगी जीवन को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य को लेकर आर्ट ऑफ लिविंग पूरे विश्व में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था 186 देशों में सक्रिय है तथा 38 हजार से अधिक प्रशिक्षकों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुजी के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, शाति एवं मानवता के प्रसार का संकल्प लिया। I










