शिक्षा विभाग की ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के फरवरी अंक का हुआ विमोचन
बक्सर। शिक्षा विभाग की मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका बोधिका के फरवरी अंक का विमोचन बुधवार को शिक्षा विभाग, बक्सर में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ईई एवं एसएसए) चन्दन कुमार द्विवेदी, डायट डुमरांव के वरीय व्याख्याता डॉ नवनीत कुमार सिंह एवं पत्रिका के संपादन मंडल से जुडे सदस्यों ने संयुक्त रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर चन्दन कुमार द्विवेदी ने कहा कि ‘बोधिका” शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरी है। यह पत्रिका शिक्षण अधिगम की नई विधियों, शैक्षिक नवाचारों एवं रचनात्मक गतिविधियों को साझा करने का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ शिक्षकों की प्रतिभा एवं अनुभवों को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। डॉ नवनीत कुमार सिंह ने कहा कि ‘बोधिका शिक्षकों की अभिव्यक्ति का मंच होने के साथ-साथ विद्यार्थियों में अध्ययन, चिंतन एवं सृजनात्मकता को भी प्रोत्साहित करती है। उन्होंने डिजिटल माध्यम से प्रकाशित पत्रिकाओं को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामभजन राम, विमल कुमार सिंह, मो. इमाम अली अंसारी, डॉ. मृत्युजय राय, सुंगंधा कुमारी, रवि प्रकाश, राजेश कुमार राय एवं रवि प्रकाश गुप्ता सहित कई शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बोधिका के नियमित प्रकाशन की सराहना करते हुए इसे जिले की शैक्षिक उन्नति: के लिए उपयोगी बताया।










