BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जिला पदाधिकारी की बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन व सेवांत लाभ पर विशेष निर्देश

बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में प्रधान लिपिक की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। बगैर किसी पूर्व सूचना के बैठक से अंचल कार्यालय बक्सर एवं राजपुर से प्रधान लिपिक के द्वारा अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी लंबित मामलों को जुलाई तक निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भुगतान से संबंधित लंबित संचिका को अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। नीलाम शाखा के कार्यालय प्रधान लिपिक को कैंप मोड में कार्य योजना बनाते हुए बड़े बकायदारों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं उतरदायित्व सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सी0डब्लू0जे0सी0 एवं एम0जे0सी0 की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी संबंधित लिपिकों को सी0डब्लू0जे0सी0 एवं एम0जे0सी0 से संबंधित प्रतिवेदन को प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को ससमय लंबित आवेदनों को कार्य योजना बनाते हुए नियमानुसार निष्पादन करते हुए शून्य करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को सख्त निदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में सेवांत लाभ का मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्यालय प्रधान इसमें विशेष अभिरूचि लेते हुए सेवांत लाभ का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यालय प्रधान लिपिक को रोकड़ पंजी नियमानुसार संधारित करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जन शिकायत के मामलों को यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!