बड़ी खबर
तृतीया पर रक्तवीर बजरंगी मिश्रा का सम्मान, जन सुराज की मिली बड़ी जिम्मेदारी
बक्सर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पहवा बेंच में खुशी का माहौल रहा। इस खास दिन पर बेंच के सम्मानित सदस्य रक्तवीर बजरंगी मिश्रा के जन सुराज बक्सर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन में उनकी नई जिम्मेदारी को गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरे बेंच का वातावरण आनंदमय हो उठा।










