बड़ी खबर
पीडीएस व्यवस्था सुधार को लेकर विशेष जांच अभियान, पारदर्शिता पर प्रशासन का जोर
बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला के निर्देशानुसार 24 अप्रैल 2026 को बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका 20 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों में संचालित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर खाद्यान्न वितरण की स्थिति का आकलन किया तथा व्यवस्थाओं की जांच की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं सुचारु बनाना तथा लाभुकों को समय पर एवं नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है।










