बड़ी खबर
सिपाहियों की परेड का निरीक्षण, एसपी ने अनुशासन व प्रशिक्षण पर दिया जोर
बक्सर। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने पुलिस केंद्र, बक्सर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों के अनुशासन, टर्नआउट एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से सिपाहियों को . दक्ष एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी बनाया जा रहा है।










