सिद्धाश्रम धाम में 1008 घटों से महा रुद्राभिषेक, भक्तों की उमड़ी भीड़
बक्सर। सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम बक्सर द्वारा आयोजित 18वां महा रुद्राभिषेक भव्य रूप में किया गया। जिसमें 1008 घटों द्वारा भगवान श्री रामेश्वर नाथ जी का दूध, दही, ईख रस, मधुरस, स्वर्ण जल, रजत जल, अनेक प्रकार के फल रस, गंगाजल द्वारा भगवान शिव जी का भव्य रूप में अभिषेक किया गया। सर्वजन कल्याण सेवा समिति के सभी सदस्य एवं अन्य भक्तगण सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे। पूर्व ज्ञात कार्यक्रम के अनुसार आज जानकी जी के प्रकट उत्सव के शुभ और पावन उपलक्ष में यह कार्यक्रम श्री शास्त्री जी पौराणिक जी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। साल 2007 से ही हर साल समिति यह आयोजन कराते जा रही है। कोरोना काल के कारण 2 वर्ष केवल सरकार के निर्देशानुसार कार्यक्रम बाधित रहा उसके बाद निरंतर यह कार्यक्रम हर साल जारी रहा। 18 पुराण की कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पूर्व हर वर्ष भगवान भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक किया जाता है। ज्ञात हो कि इस वर्ष 7 जून से 15 जून तक अधिक मास में श्रीमद् भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। 7 जून को जल भरी होगी तथा विशाल भंडारा सह पूर्णाहुति 15 जून को होगा। समिति पूरे बक्सर सहित संपूर्ण देश के लोगों से आग्रह करती है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग शामिल हो जिससे संपूर्ण विश्व का कल्याण हो एवं सबका मंगलमय हो।










