आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन चेकिंग में शराब की खेप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
बक्सर। पिछले दिनों आरपीएफ बक्सर ने ट्रेन संख्या 12370 के चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए कुल 04 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। कुल 32.790 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12,660 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रिंस कुमार गिरी, 23 वर्ष, पिता प्रमोद गिरी, नरगदा, थाना कृष्णागढ़, जिला भोजपुर; नीरज कुमार, 21 वर्ष, पिता अरुण चौधरी, सालिमपुर, थाना सालिमपुर, जिला पटना; प्रिंस कुमार, 19 वर्ष, पिता संतोष कुमार, मनेर, थाना मनेर, जिला पटना; और मुन्ना कुमार, 26 वर्ष, पिता उमेश महतो, सब्बलपुर, थाना नदी, जिला पटना शामिल हैं। आरपीएफ बक्सर ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर के सुपुर्द किया। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए की गई महत्वपूर्ण पहल है और आगे भी कड़ी निगरानी जारी रहेगी।










