BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

फुटपाथ विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर राजाराम यादव पहुंचे नगर परिषद, समाधान की मांग

बक्सर। रविवार यानी 22 मार्च को किला मैदान स्थित बक्सर रोड किनारे दुकान लगाने वाले फुटपाथ विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर पूर्व छात्र नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बक्सर सदर राजाराम यादव उनके समर्थन में सामने आए। उन्होंने बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेताओं के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान कई विक्रेता मौजूद रहे और अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।

अभद्र व्यवहार और कार्रवाई से नाराजगी:-

विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कुछ कर्मियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। कई बार बिना सूचना के अचानक कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर लिया जाता है, और मारपीट तक की घटनाएं भी सामने आती हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी पर गहरा असर पड़ रहा है और गरीब परिवार आर्थिक व मानसिक संकट से गुजर रहे हैं।

नगर परिषद का आश्वासन:-

इस मामले पर कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने कहा कि फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी विक्रेताओं के लिए एक उपयुक्त स्थान चिन्हित करने पर विचार किया जाएगा, ताकि उन्हें व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा मिल सके और किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्थायी समाधान की मांग:-

राजाराम यादव ने इस पूरे मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने का अधिकार है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि जल्द से जल्द उचित स्थान का चयन कर गरीब विक्रेताओं को राहत दी जाए, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें और शहर में व्यवस्था भी बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!