BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जिला अधिवक्ता संघ द्वारा चार न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित

बक्सर। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ, बक्सर द्वारा चार न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गौरव कुमार सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रंजना दुबे तथा मुंसिफ नेहा त्रिपाठी को अधिवक्ताओं ने माला, शॉल, मिठाई, कलम तथा भगवान वामन का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा एवं महासचिव विनंदेश्वरी प्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय ने सभी न्यायाधीशों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावपूर्ण विदाई दी। व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने चारों न्यायाधीशों के कार्यकाल की सराहना की और उनके साथ बिताए गए अनुभवों को याद किया। विदाई लेते समय न्यायाधीश भी भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि बक्सर में बिताया गया उनका कार्यकाल हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ता विनोद मिश्रा, कृपाशंकर राय, उमेश सिंह, संजय पाण्डेय, दयासागर पाण्डेय, रामाकांत तिवारी, पवन कुमार राय, सत्येंद्र कुमार, राघव कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, शैलेश उपाध्याय, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का माहौल अत्यंत भावुक और सौहार्दपूर्ण रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!