विद्यालय प्रबंध समितियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी, शिक्षा सुधार की दिशा में विधायक आनंद मिश्र की पहल
बक्सर। सदर विधायक आनंद मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उच्च विद्यालयों की प्रबंध समितियों में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की पहल की है। इस निर्णय का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, विद्यालयों के संचालन में पारदर्शिता लाना तथा समाज और शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस क्रम में लक्ष्मण शर्मा (महामंत्री), पुनीत सिंह (जिला उपाध्यक्ष), सुनील सिंह, दीपक पाण्डेय, कंचन देवी सहित अनेक कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को इस जिम्मेदारी में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त जनार्दन राय, राजेश राय, राघवेंद्र राय, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, अमर नाथ गोंड, हीरामन पासवान, श्रीमान तिवारी, रविंद्र तिवारी, सौरभ तिवारी, सोनू दुबे, जय प्रकाश चौबे एवं मनोज सिंह जैसे कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। आनंद मिश्र ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सहभागिता से विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा तथा छात्रों को बेहतर, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण मिलेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं सेवा भाव के साथ करेंगे। यह पहल बक्सर में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करेगी।










