एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में सीबीएसई 10वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित
नावानगर। एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टॉपर विवेक कुमार (94.4 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पर निशा कुमारी (94.2 प्रतिशत) एवं तृतीय स्थान पर आदर्श श्रीवास्तव (92.2 प्रतिशत) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आरूषी कुमारी (91.8 प्रतिशत), रिया कुमारी (86.6 प्रतिशत), मोहम्मद सरफराज आलम (85.8 प्रतिशत), रोहन कुमार (85.2 प्रतिशत), दिव्या कुमारी (83.9 प्रतिशत), अनुष्का कुमारी (83.6 प्रतिशत), कुमार अमन राज (83.6 प्रतिशत), अमिताभ मिश्रा (82.4 प्रतिशत), आदर्श राज (81.8 प्रतिशत), बालाजी शर्मा (81.6 प्रतिशत), पल्लवी कुमारी (81.5 प्रतिशत), आलोक कुमार (81.2 प्रतिशत), आयुष पांडे (80 प्रतिशत) एवं शुभम कुमार (79.4 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। विद्यालय के निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह ने बताया कि कुल 315 छात्रों में शत-प्रतिशत सफलता मिली, जिसमें 173 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। सभी सफल विद्यार्थियों को माला, प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने टॉप-3 छात्रों को कक्षा 11 व 12 में निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना कुमार ने किया, जबकि प्राचार्या सुमति सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।










