BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blogबड़ी खबर

सीबीएसई 12वीं में हेरिटेज स्कूल का शानदार प्रदर्शन, किसलय मिश्रा बने जिला टॉपर

बक्सर। जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ईश्वर मुनि एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सीबीएसई संबद्ध (10+2) विद्यालय ने इस वर्ष भी सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। घोषित परीक्षा परिणाम में किसलय मिश्रा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आदित्य रंजन ने 95.8 प्रतिशत और वैष्णवी राय ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अंशु चौरसिया (88.2 प्रतिशत), लावण्या मात्या (87.4 प्रतिशत), मुस्कान (84.4 प्रतिशत), वंदना (83.6 प्रतिशत), शुभ केशरी (82.4 प्रतिशत), कृष्णा लोहिया (82.2 प्रतिशत) एवं रुद्र शांडिल्या (81.8 प्रतिशत) का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। विद्यालय ने लगातार शत-प्रतिशत परिणाम की परंपरा को कायम रखा। आदित्य रंजन ने फिजिक्स विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की, जबकि तीन विद्यार्थियों ने पेंटिंग विषय में भी शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक एवं प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर सम्मानित किया। डॉ. प्रदीप पाठक ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, कठिन परिस्थितियों से संघर्ष और रुचि के अनुसार शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने विशेष रूप से छात्राओं की. उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रही हैं। अंत में विद्यालय परिवार ने संस्थापक स्वर्गीय दिलीप कुमारं पाठक के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

sh (United States)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!