बड़ी खबर
हीरो होंडा एजेंसी में लगी आग, दर्जनभर बाइक जलकर राख
नावानगर। बाजार स्थित हीरो होंडा एजेंसी में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने एजेंसी परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की घटना में लगभग एक दर्जन बाइक जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।










