जन सुराज की कोर कमिटी बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
बक्सर। जन सुराज पार्टी के बक्सर जिला कार्यालय में बुधवार को कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रघुबर सिंह ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार तथा पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक पार्टी को सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जनसरोकारों से जोड़ते हुए जमीनी स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ना प्राथमिकता होगी। जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहारियों के मान-सम्मान, आत्मसम्मान तथा युवाओं के पलायन को रोकने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार के युवाओं को अपने राज्य में सम्मानजनक रोजगार और भविष्य नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन मजबूती से जारी रहेगा। बैठक में पूर्व विधायक एवं राज्य सलाहकार समिति सदस्य श्रीकांत पाठक, कोषाध्यक्ष विजय कुमार पाठक, जिला मुख्य प्रवक्ता शुंभ नाथ यादव, जिला मुख्य महिला प्रवक्ता रीना शर्मा, युवा अध्यक्ष अजित सम्राट, लोकसभा प्रभारी दिवाकर पाठक, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जयशंकर सिंह, बुद्धिजीवी विचार मंच अध्यक्ष डॉ. विष्णु देव तिवारी एवं राज्य सलाहकार समिति सदस्य हसन खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










