BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

किड्ज़ी प्री स्कूल में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, माताओं का हुआ सम्मान

बक्सर। किड्ज़ी प्री स्कूल के प्रांगण में मातृ दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में माताओं एवं दादियों/नानियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रेम, त्याग और स्नेह को सम्मान देना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण स्वागत गीत आई लव माॅम से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ष्तू कितनी अच्छी है गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने सभी का दिल जीत लिया। समारोह में बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें 52 गज का दामन, तेरी बातों में उलझा जिया एवं शरारत गीत पर आकर्षक नृत्य शामिल रहे। बच्चों ने माताओं को समर्पित प्यारी कविताएँ एवं राइम्स भी प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए माताओं के लिए विशेष गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियों जैसे शेफ गेम, आईज़ गेम और इमोजी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मदर एंड चाइल्ड डांस रहा, जिसमें माताओं ने अपने बच्चों के साथ मंच साझा कर भावुक एवं यादगार पल प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के योगदान की सराहना की तथा सभी माताओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधक राज कमल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी, एकेडमिक हेड सुषमा तिवारी, शिक्षिकाओं ऋद्धि, रिंकू, पूजा, दीपांशी, स्मृति, मानसी तथा रामप्रसाद सिंह, रोहित एवं समस्त स्टाफ सदस्यों के योगदान की सराहना की तथा सभी माताओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ। पूरा वातावरण प्रेम, खुशी और अपनत्व से सराबोर रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!