बड़ी खबर
शराबबंदी के बीच बड़ा खुलासा, परिवहन कार्यालय में मिली शराब की बोतलें
बक्सर। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने जिला परिवहन कार्यालय में आचानक छापेमारी की। जिसमें परिवहन विभाग गार्ड के किचेन से कई शराब की बोतले बरामद की गई। इस मामले को लेकर सदर डीएसपी गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में छापेमारी की गई और छापेमारी के क्रम में जो शराब की बोतले बरामद हुई वो अंचभित करने वाला रहा। क्योंकि शराब बंदी बिहार में है और शराब पकड़ने वाले सिपाही ही शराब का अगर सेवन करेंगे तो इसका क्या संदेश जायेगा। डीएसपी ने बताया कि जैसे ही हमलोगों को पता चला वैसे ही हमलोगों के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें चार बड़े तथा चार छोटे शराब बोतले सहित कई खाली शराब की बोतले बरामद हुई है। जांच चल रहा है। कि ओपेन किचेन में यह शराब की बोतल कैसे आया। दोषियों पर कार्रवाई होगी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैै।










