बड़ी खबर
नया भोजपुर कांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी अमीरुल्लाह खान गिरफ्तार
डुमराव। नया भोजपुर थाना कांड संख्या-06/26 (07 जनवरी 2026) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अमीरुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुल्ला खान का पुत्र एवं थाना नया भोजपुर, जिला बक्सर का निवासी है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज था। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया की पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोचा गया। वहीं उन्होंने बताया की गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।










