बड़ी खबर
बीएचयू में भरत पांडेय को “खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान” से किया गया सम्मानित
बक्सर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के महामना सभागार में “खुशी की उड़ान” का छठवां वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक जीवन में गंगा स्वच्छता महाअभियान के साथ सामाजिक कार्यों में करीब 7 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु गंगा युवा समिति के संयोजक भरत पांडेय को सम्मानित किया गया। संस्थापक सारिका दूबे एवं अम्बरीश सिंह उर्फ भोला सिंह (वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य) के हाथों “खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान” से गंगा पुत्र भरत पांडेय (गंगा युवा समिति के संयोजक) को सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर नगर पंचायत चौसा के निवासियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।










