BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. सुजित कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. योगर्षि राजपूत (सहायक प्राध्यापक सह एनसीसी पदाधिकारी), डॉ. जय प्रकाश मिश्र, डॉ. इसरार आलम, डॉ. अशोक कुमार यादव तथा डॉ. सीमा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान एनसीसी कैडेट्स की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखा, व्यवस्था संभाली तथा प्रतिभागियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. सुजित कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास को बढ़ाती हैं और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं। अंत में प्रतिभागियों को शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा आयोजन की व्यापक सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!