BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

ईद, चैती छठ व रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति बैठक में कई अहम निर्णय

बक्सर। ईद, चैती छठ, एवं राम नवमी पर्व को लेकर जिले में जिलाधिकारी साहिला के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में बारी-बारी से विभिन्न त्योहारों को लेकर कई सवाल शांति समिति से जुड़े सदस्यों के द्वारा उठाए गए। सर्वप्रथम खुले में बिक रहे मांस को प्रतिबंधित कर उसको किसी एक जगह शिफ्ट करने की बात उठाई गई। नगर में घाट से लेकर सड़कों की साफ-सफाई की बात उठाई गई। डीजे को प्रतिबंधित करने के साथ-साथ 50 टेसीबल तक साउण्ड बजाने की मांग को उठाई गई। ईद एवं रामनवमी के दिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी बेहतर रहे इसकी बात उठाई गई। खतरनाक घाटों को चिन्ह्ति कर प्रतिबंधित करने एवं अन्य घाटों पर व्रतियों के सुविधा के लिए जगह-जगह बालू से भरे बोरी रखने की बात कही गई। बिजली की व्यवस्था सुढृढ रहे और सड़कों पर झुल रहे तारों की मरम्मती हो इसकी बात उठाई गई। ऐसे तमाम बातों को सुनने के उपरांत जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे यथाशीघ्र इन मामलों पर तत्परता से कार्य करे ताकि कही से भी कोई गलत सुचना प्राप्त न हो पाए। आपको बता दे कि इस वर्ष ईद-उल-फितर का त्योहार चांद दिखने के अनुसार 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुसाफिर गंज स्थित मदरसा दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम ने शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय की सूची प्रशासन को सौंप दी है। जारी समय सारिणी के अनुसार, सुबह 7ः30 बजे से 8ः30 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी। बड़ी मस्जिद में 8ः15 बजे, कचहरी और गजाधर गंज मस्जिद में 8ः00 बजे, जबकि मुसाफिर गंज व तुर्कपुरवा में 7ः45 बजे नमाज होगी। सिविल लाइन मस्जिद में 7ः30 बजे तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर भी निर्धारित समय पर नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन ने सभी चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर परिषद से विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!