BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में शोक की लहर, प्रो रामाशीष सिंह के निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति

बक्सर। बुधवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) रामाशीष सिंह का प्रातः लगभग 4 बजे 85 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रो० (डॉ०) रामाशीष सिंह ने वर्ष 2007 में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पद को सुशोभित किया था। अपने दीर्घ शैक्षणिक जीवन में उन्होंने शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० (डॉ०) कृष्णा कान्त सिंह के नेतृत्व में परिसर में शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। शोकसभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो० (डॉ०) कृष्णा कान्त सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि उनकी विद्वता, अनुशासनप्रियता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। शोकसभा में प्रो० (डॉ०) श्याम जी मिश्रा, प्रो० (डॉ०) सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!