BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य समापन

बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के मानस सभागार में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा में मानवता एक अनंत यात्रा” का बुधवार को भव्य समापन हुआ। संगोष्ठी के दूसरे दिन विद्वानों ने आधुनिक वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर गंभीर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने मंचासीन अतिथियों के साथ ग्रंथ संकलन का विमोचन किया तथा शिक्षकों को इसकी प्रतियां भेंट कीं। अपने संबोधन में उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु के सम्मान की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि यदि समाज में गुरु के प्रति पारंपरिक श्रद्धा पुनः स्थापित हो जाए तो भारतीय ज्ञान परंपरा को समझाने के लिए अलग से सेमिनार आयोजित करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत सिंह ने कहा कि दो दिनों के वैचारिक मंथन से निकले निष्कर्ष छात्रों एवं शोधार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने भारतीय ज्ञान पद्धति को मानवता की सच्ची सेवा बताया। तकनीकी सत्रों में मुख्य वक्ता प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी एवं विशिष्ट वक्ता प्रो. सुधाकर मिश्र ने संस्कृत साहित्य, मानवतावाद, भारतीय आयुर्विज्ञान एवं योग परंपरा पर अपने विचार रखे। विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों ने पर्यावरण, नीतिशास्त्र और भारतीय दर्शन से जुड़े विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी के संयोजक प्रियेश रंजन ने दो दिनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं डॉ. नवीन शंकर पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सह-संयोजक डॉ. प्रीति मौर्या, डॉ. ओम प्रकाश आर्य एवं आयोजन सचिव डॉ. रवि प्रभात के कुशल प्रबंधन की सराहना की गई। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!