कैम्ब्रिज स्कूल डुमराँव के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु बने टॉपर
बक्सर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में कैम्ब्रिज स्कूल डुमराँव के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया तथा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। विद्यालय के विज्ञान संकाय में प्रियांशु कुमार ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अनुज कुमार दुबे ने 89.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, लकी राज ने 89.4 प्रतिशत के साथ तृतीय तथा सर्वजीत कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विषयवार प्रदर्शन में लकी राज ने गणित में 97. प्रियांशु कुमार ने भौतिकी में 95, अनुज कुमार दुबे ने रसायन विज्ञान में 97 तथा कस्तूरी गुप्ता ने जीव विज्ञान में 91 अंक प्राप्त किए। वहीं वाणिज्य संकाय में रजनी प्रधान ने अकाउंटेंसी में 90 और श्वेता सिंह ने अर्थशास्त्र में 89 अंक हासिल किए। कृति सिंह ने अंग्रेजी में 96 तथा रोशनी कुमारी ने शारीरिक शिक्षा में 95 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के चेयरमैन टी. एन. चौबे एवं प्राचार्य राजीब प्रधान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।










