बड़ी खबर
शॉर्ट सर्किट से सब-स्टेशन में लगी आग, ट्रांसफार्मर जलकर खाक
राजपुर। प्रखंड स्थित विद्युत पावर सब-स्टेशन परिसर में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे सब-स्टेशन यार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में 10 एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर, उसका वीसीबी तथा अन्य कई महत्वपूर्ण उपकरण जलकर नष्ट हो गए, जिससे विभाग को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। वहीं, पास में लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आकर प्रभावित हो गया। दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे और तत्काल आग पर काबू पाया गया।










