राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्याय रथ रवाना
बक्सर। वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई 2026 के परिपेक्ष्य में काजल झाम्ब प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नेहा दयाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय द्वारा न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह न्याय रथ बक्सर जिले के सभी प्रखंडों, शहर के तमाम भीड़भाड़ वाले इलाके में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएंगेस इन न्याय रथों में नालसा द्वारा निर्देशित ऑडियो सॉन्ग, जिंगल सॉन्ग, बजाए जाएंगेस जिसके माध्यम से आमजन मानस में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति और नालसा द्वारा चलाई जा रही अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। मौके पर सचिव नेहा दयाल ने कहा कि बक्सर जिले में यह न्याय रथ नालसा द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिंगल सॉन्ग के माध्यम से बताएगी स जिसमें प्रमुख रूप से बाल विवाह अधिनियम, समाधान समारोह कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, मानव दुव्र्यवहार एवं व्यापार से संबंधित, तेजाब हमले से संबंधित, मध्यस्थता के क्या लाभ हैं आदि के बारे में आम जनमानस को यह न्याय रथ जागरूक करेगी।










