भाजपा की बड़ी बैठक, सरावगी ने कन्हैया प्रसाद के समर्थन में भरा जोश
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आगमन भाजपा कार्यालय अहिरौली में हुआ। आगमन का मुख्य उद्देश्य विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव आरा बक्सर के उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को जीत दिलानी है। भाजपा कार्यालय पहुचने पर कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद सरावगी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन का कार्य लक्ष्मण शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्र पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया और कहा की बक्सर की पावन धरती पर पहली बार प्रदेश अध्यक्ष जी के आने से हम भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रफ्तार के पीछे कार्यकर्ताओं का हाथ है। कार्यकर्ता ही पार्टी है और पार्टी ही कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करती है। भाजपा ही एक ऐसी सी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कब देश और राज्य की कमान सम्भाल ले, यह कोई नहीं जानता। इस पार्टी में सबको समय मिलता है।किसी को अभी तो किसी को बाद में। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधान परिषद उप चुनाव के एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार को भारी से भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बैठक को संबोधित करने वालों में शंभू सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक भट्ट क्षेत्रीय सह प्रभारी शाहाबाद, राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री, सदर विधायक आनंद मिश्र, कन्हैया प्रसाद एनडीए प्रत्याशी, राधाचरण सेठ संदेश विधायक रहे। बैठक में मुख्य रूप से संतोष रंजन राय मनोज सिंह पूनम रविदास प्रदेश मंत्री, राजवंश सिंह, केदारनाथ तिवारी, प्रियव्रत सिंह, सचिता भगत, माधुरी कुंवर , विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी, जयप्रकाश राय, रामाश्रय राम, कंचन देवी, अविनाश पाण्डेय, अमर गोंड, सभी मंडल अध्यक्ष तथा उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।










