BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर कैप, बिजली बिल घटाने पर जोर

बक्सर। मंगलवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बिहार सरकार की बिहार स्टेट पावर होल्डिग कंपनी द्वारा मुनीम चौक स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में एक सोलर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैप का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक करना है, ताकि वे अपने बिजली बिल में 80 से 90 प्रतिशत तक की कमी ला सकें। यह इस योजना के तहत आयोजित तीसरा कैंप है। कार्यक्रम का शुभारंभ बक्सर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह एवं सदर एसडीओ राम लखन राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर कनक सोलर के राजन कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। राजन कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सोलर पैनल लगाने से लगभग 10 पेड़ों के बराबर तापमान में कमी लाई जा सकती है। वहीं सदर एसडीओ ने कहा कि भारत सरकार द्वास इस योजना के तहत 30,000 रुपये से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। उन्होंने बक्सर के सभी लोगों से अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने और बिजली बिल में राहत प्राप्त करने की अपील की। इस कार्यक्रम में बिजली विभाग के प्रशात कुमार सहित विभिन्न वेंडर भी उपस्थित रहे। इनमें भोजपुर एटरप्राइज, नवअवतार सोलर सर्विस, मा विध्यवासिनी एवं कनक सोलर एनर्जी शामिल रहे। योजना की जानकारी एव लाभ के लिए 7488681966 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!