बड़ी खबर
चौसा–गहमर आरओबी का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश
बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला ने सोमवार को चौसा-गहमर रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन आरओबी एवं पहुंच पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने बताया कि पहुंच पथ का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना है। जिलाधिकारी ने पाया कि अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने मानसून से पूर्व निर्माण कार्य पूरा करने और आरओबी का समतलीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस परियोजना के पूर्ण होने से बक्सर, आरा, पटना, कोचस, सासाराम सहित कई क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।










