बड़ी खबर
ड्रग्स कारोबार पर जदयू नेता का हमला, पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
बक्सर। जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा ने कहा कि डुमरांव अनुमंडल सहित पूरे बक्सर जिले में सूखे नशे का कारोबार बहुत तेजी से फल-फूल रहा है। दुडीगज, नौनीयापुरा, कृष्णाब्रह्म के अत्तर्गत तथा ब्रह्मपुर बाजार सहित कई जगहों पर ड्रग्स बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाम होते ही इन माफियाओं के चमचे सक्रिय हो जाते है और अपना काम शुरू कर देते हैं। इससे 12-14 साल के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, क्योंकि यह नशा भविष्य की पीढी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, बक्सर से निवेदन किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।










