जनगणना 2027 की बैठक में सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई और कार्य में तेजी के निर्देश
बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जनगणना 2027 से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। जनगणना जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य एवं बैठक से अनुपस्थित रहने तथा अभिरुचि नहीं लेने के कारण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला परियोजना पदाधिकारी जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। आईटी प्रबंधक बक्सर को बिना अनुमति अनुपस्थित रहने एवं कार्य में अभिरुचि नहीं लेने के कारण स्पष्टीकरण करते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। प्रबंधक रोजगार जीविका को अविलंब स्वगणना से संबंधित डाटा प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए स्वगणना कार्य में तेजी लाने को कहा गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, उद्योग विभाग एवं अन्य सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सुनियोजित कार्य योजना बनाकर स्व-गणना के कार्य में तीव्रता लाएं तथा 30 अप्रैल 2026 तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर प्रमाण पत्र जिला जनगणना कोषांग को समर्पित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी चार्ज अधिकारियों को जियो टैगिंग एवं सीमांकन में शत-प्रतिशत कार्य संपादित करने हेतु सराहना की गई।










