BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक, पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति अनिवार्य करने का निर्देश

बक्सर। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़े सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कारोबारियों के लिए पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य है। बक्सर जिले में ऑनलाइन माध्यम से लाइसेंस एवं पंजीयन जारी किए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में कुल 614 अनुज्ञप्ति एवं 1826 पंजीयन जारी किए जा चुके हैं। खाद्य संरक्षा अधिकारी द्वारा नमूना संग्रहण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि सर्वे नमूना एक भाग में तथा वैधानिक नमूना चार भागों में संग्रहित किया जाता है, जिसमें एक भाग जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा जाता है। जिला पदाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। साथ ही स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के तहत किचनों का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रहण, प्रवर्तन एवं न्यायिक प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!