BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

हेरिटेज स्कूल अर्जुनपुर का शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ टॉपर्स ने रचा इतिहास

बक्सर। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100 प्रतिशत) रहा और सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस वर्ष के टॉपर्स में अंबरीश आनंद पाठक (94 प्रतिशत), आशीष राज (94 प्रतिशत), स्वस्तिका राय (93.2 प्रतिशत), कस्तूरी मिश्रा (91.4 प्रतिशत) और नमन पांडेय (91.2 प्रतिशत) शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को निरंतर प्रयास करते रहने और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए इसे सामूहिक सफलता बताया। वहीं निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक ने कहा कि यह परिणाम छात्रों के दृढ़ संकल्प और मेहनत का सजीव प्रमाण है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!